फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mid-sized bike riders looted

अधेड़ का बाइक सवारों ने मारपीट कर लूटा

Fri, 11 Aug 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा Updated Fri, 11 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mid-sized bike riders looted
प्रतीकात्मक

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस लाइन के पास पैदल जा रहे एक अधेड़ को बाइक सवार लुटेरों ने मारपीट कर लूट लिया। लुटेरे उसके पास से 12 हजार रुपये लूट कर भाग निकले। लूट का शिकार हुए अधेड़ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थानाक्षेत्र के गांव झबरापुरा गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र सिपाही लाल अपनी बहन के घर हनुमंतपुरा थाना सहसों गया था। वहां उसने किसी काम के लिए अपनी बहन मिथलेश से 12 हजार रुपये उधार लिए। शुक्रवार को वह अपने घर जाने के लिए निकला था। वह बस अड्डा से अपने घर जाने के लिए पैदल ही पुलिस लाइन तिराहे के लिए निकला था।
विज्ञापन


जब वह पुलिस लाइन के पास पहुंचा तभी बाइक पर सवार दो लुटेरों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर उसके पास से जेब में पड़े 12 हजार रुपये लूट लिए और भाग निकले। बाद में अरविंद ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बाबत पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस ने लुटेरों को तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed