फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Man found dead in farmland, fear of murder

खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 12 Jan 2019 11:11 PM IST
etawah Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 12 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
जसवंत नगर। क्षेत्र के ग्राम बनामई निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर से लगभग एक किलो मीटर दूर पर खेत में पड़ा मिला। वह शुक्रवार शाम से लापता था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।   
विज्ञापन

गांव बनामई निवासी वीरपाल (28) पुत्र रमेश चंद्र शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे करहल दवाई लाने की कहकर घर से निकला था। लेकिन शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव परसौआ और भैसान के बीच रामभरोसे के खेत के समीप मेड़ पर वीरपाल का शव पड़ा देखा। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पिता ने पुत्र की हत्याकर शव को खेत में फेंके जाने की अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कर्मवीर व एसआई मनोज कुमार ने बताया कि युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed