फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   looted 11 people in hotel

होटल मालिक सहित 11 लोगों को लूटा

Mon, 27 Jun 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 27 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
looted 11 people in hotel
बेहोश लोग - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर स्थित एक ढाबे पर काम करने वाले बाबर्ची ने ढाबा मालिक सहित वहां पर रुके 11 यात्रियों व सहकर्मियों को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर लूटपाट की। घटना को अंजाम देकर वह ढाबा मालिक की बाइक से ही फरार हो गया।  

विज्ञापन


बताते है कि कन्नौज जनपद के थाना छिबरामऊ के ग्राम खल्लानोगोई निवासी ओमप्रकाश पुत्र गंगाराम राठौर ने ग्राम जलपोखरा पर अमृतसर पंजाबी ढाबा खोल रखा है। पांच दिन पहले ही उसने राजेंद्र नाम के एक व्यक्ति को ढाबे पर खाना बनाने के लिए रख लिया था। रविवार को मध्यरात्रि के बाद राजेंद्र ने फ्रिज में रखे पानी में संभवत: कोई नशीला पदार्थ मिला दी। ढाबे पर मौजूद कुछ लोगों को वह पानी पिला दिया जबकि कुछ लोगों को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पानी और चाय पीते ही सभी बेहोश हो गए। सोमवार तड़के वह ढाबे से धन समेटकर और मालिक की अपाचे बाइक को लेकर फुर्र हो गया। 
विज्ञापन


सुबह होने पर ढाबे पर मौजूद सारे लोगों को जब बेहोश देखा तो आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने सभी को अस्पताल भर्ती कराया। दो लोगों को सैफई रेफर कर दिया गया। सायंकाल तक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कुछ लेागों को हलका होश आ गया था।  वे कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं थे।  अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि बाबर्ची ढाबे का ही धन ले गया है या फिर बेहोश हुए अन्य लोगों की भी जेबें साफ  कर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी चिकित्सक के यहां बेहोशी की हालत में लाए गए लोगों में ढाबा मालिक ओम प्रकाश उसके पुत्र सूरज, आकाश, एवं शिवम, ढाबा मालिक ओम प्रकाश के लड़के का साला भोले, अनुराग चौहान पुत्र धर्मेंद्र, निवासी छिबरामऊ, प्रेम लाल पुत्र रामदास ग्राम बछेला थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद, चौकीदार नाम अज्ञात, धर्मेंद्र चौहान न्यूजेएस कालोनी छिबरामऊ जनपद कन्नौज तथा दो ड्राइवर नाम पता अज्ञात  का इलाज चल रहा है।  जिनमे से दोनों ड्राइवरों की हालत गंभीर देखते हुए सैफई भेजा गया । पुलिस का कहना है कि बेहोश लोगों के पूरी तरह से होश में आने पर ही पूरी घटना की जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पूरे  मामले पर पुलिस की नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed