फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lawyers strike on mates with partner

साथी के साथ मारपीट पर वकीलों ने की हड़ताल

Fri, 20 Jul 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 20 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lawyers strike on mates with partner
साथी को देखने पहुंचे अधिवक्ता। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
भरथना निवासी अधिवक्ता कृष्ण मोहन पर गुरुवार शाम को हुए प्राण घातक हमले के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। वकीलों ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


 भरथना निवासी अधिवक्ता कृष्णमोहन यादव गुरुवार को कचहरी से घर जा रहे थे। तभी रास्ते पर उन पर हमला किया गया। इसमें उनको काफी चोटें आईं हैं। घटना के विरोध में वकीलों में आक्रोश है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को वकील हड़ताल पर रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 20 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी करें नहीं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी वकील आरोपियों की पैरवी के लिए वकालत नामा नहीं लगाएगा। डीबीए अध्यक्ष अशोक बाबू दुबे ने अधिवक्ता के हितों के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक की अध्यक्षता शांति स्वरूप पाठक ने संचालन महामंत्री बृजेश दुबे ने किया।
विज्ञापन


बैठक में चंद्रशेख गौर  देवेंद्र पांडे, अवनीश यादव, संजीव चतुर्वेदी, राजीव चौधरी, अमित पांडे, राजीव त्रिपाठी, हुतेश यादव आदि लोग मौजूद रहे। वहीं आल इंडिया लायर्स यूनियन के दलेल सिंह यादव, अनिल कुमार सिंह गौर, मनोज दीक्षित ने भी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्हाेंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed