फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kinner protest at kotwali

किन्नरों का कोतवाली में हंगामा, रोड जाम

Wed, 29 Jun 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 29 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
kinner protest at kotwali
कोतवाली में रोष व्यक्त करते किन्नर। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली थाना क्षेत्र में किन्नर को गोली मारकर घायल करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज किन्नरों ने बुधवार को कोतवाली में जमकर हंगामा किया। कोतवाली गेट के बाहर रोड पर जाम लगा दिया। किन्नरों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। कोतवाल के समझाने पर किन्नरों ने उन्हें दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि हमलावर की गिरफ्तारी न होने पर जिले भर के किन्नर शनिवार से पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला वैरूनटोला निवासी किन्नर नीलोफर उर्फ अनवार पुत्र मोहम्मद अख्तर 26 जून को पुरबिया टोला स्थित किराये के मकान पर था। उस समय किसी ने उसे गोली मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घटना के चार दिन बाद भी हमलावर पकड़ से बाहर है। इससे किन्नरों में रोष है। किन्नर मुन्ना के साथ बुधवार सुबह 10 बजे दो दर्जन किन्नर कोतवाली पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वहां पुलिस कर्मियों पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगा उनसे नोकझोंक की। इसके बाद कोतवाली गेट के बाहर रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान किन्नरों ने पुलिस विरोधी नारेबाजी भी की। रोड से निकल रहे राहगीरों से भी किन्नरों की कहासुनी हुई। जबरन निकलने क ा प्रयास कर रहे एक साइकिल सवार पर किन्नरों ने ईंट पत्थर तान लिए। हंगामा बढ़ते देख कोतवाल देवेंद्र सिंह ने किन्नरों से दो दिन का समय मांगा। जिस पर किन्नर राजी हो गए और जाम खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed