फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kidnapped young man's neck stabbed to death

ससुराल जा रहे युवक की गर्दन पर चाकू मारकर हत्या

Sat, 30 Sep 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Sat, 30 Sep 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped young man's neck stabbed to death
शिशुपाल सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बीना। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव हिद्दपुरा से बाइक से ससुराल जाने के लिए निकले युवक की गर्दन पर चाकू के प्रहार कर हत्या कर दी गई। युवक का  शव नगला मरदान में बंबा के पास पड़ा मिला। उसकी बाइक शव से करीब सौ मीटर की दूरी पर पड़ी थी। उसकी गर्दन पर चाकुओं जैसे नुकीले  निशान मिले हैं। सूचना पर परिजनों के अलावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव फेंकने की बात कही है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव हिद्दपुरा निवासी 36 वर्षीय शिशुपाल सिंह  पुत्र शेष राम बाइक से  अपनी ससुराल जाने के लिए दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था लेकिन गांव नगला मरदान के पास बंबा की पटरी पर उसका शव पड़ा मिला। उसकी बाइक शव से करीब सौ मीटर दूरी पर पड़ी थी। उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की गर्दन पर चाकू से वार करने जैसे निशान लग रहे थे। इस पर परिजनों ने हत्या कर शव को डाले जाने की बात कही । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाजपा नेता मनीष यादव पतरे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। सीओ सैंफई अंजनी कु मार चतुर्वेदी ने बताया कि देखने से लग रहा है कि युवक की रोड एक्सीडेंट में मौत हुई है। उसकी गर्दन पर घिसटने के निशान लग रहे हैं। मौके पर उसका हेलमेट टूटा पड़ा था। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता लग सकेगा। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed