{"_id":"58a88c474f1c1b815fd84f79","slug":"jwellery-bag-looted-from-jwellers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी को पीटकर जेवरात भरा बैग लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा व्यापारी को पीटकर जेवरात भरा बैग लूटा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुंज के पास सरेशाम पहले से घात लगाए बैठे लुटेरों ने सराफा व्यवसायी को लूट लिया। विरोध करने पर लुटेरों ने व्यापारी को तमंचे की बटों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। लुटेरे उनके पास से लाखों की क ीमत के जेवरात लूट ले गए। घटना से व्यापारियों में काफी आक्रोश है।
कुंज निवासी नरेशचंद्र अग्रवाल की होमगंज में सराफा की दुकान है। शनिवार शाम करीब सात बजे उन्होंने दुकान बंद की और जेवरों को थैले में रख लिया। दुकान बंद करके वह घर के करीब पहुंचे कि पहले से घात लगाकर बैठे चार लुटेरों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया और तमंचा लगाकर थैला छीन लिया। उन्होंने विरोध किया तो तमंचे की बटों से प्रहार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। लुटेरे लूटपाट कर छिपैटी की ओर भाग निकले।
लूट का शिकार हुए नरेंद्रचंद्र अग्रवाल ने शोर मचाया तो उनके परिजन व आसपास के लोग घरों से निकल आए। उन्होंने इसकी जानकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल को दी। वह और व्यापारी नेता मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। आए दिन व्यापारियों के साथ लूट की वारदातें हो रही हैं। लेकिन पुलिस वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने घटना का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की।