{"_id":"57127ae94f1c1b276c4a6aee","slug":"just-hit-the-bike-one-dead-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने बाइक में टक्कर मारी, एक मरा, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने बाइक में टक्कर मारी, एक मरा, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
रुड़की में एक्सीडेंट
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के तकिया तिराहे के पास तेजी से आ रही बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। बस की चपेट में आने से एक लड़की भी घायल हो गई।
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुरा निवासी विष्णु 25 वर्ष पुत्र केदार अपने साथी बिक्की व विजय के साथ बाइक से जा रहे थे तभी तकिया तिराहे के पास तेजी से आ रही प्राइवेट बस ने उसकी बाइक में टक्क र मार दी। इस हादसे में विष्णु बस के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि विक्की व विजय घायल हो गए। बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए था। बस ने सड़क के किनारे खड़ी शिखा दुबे को भी चपेट में ले लिया जिससे वह भी घायल हो गई। सूचना पर कोतवाल विनोद यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन