फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ikdil two sides threw stones in the town, firing

इकदिल कस्बे में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग

Fri, 24 Jun 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 24 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ikdil two sides threw stones in the town, firing
gun

इटावा। इकदिल कस्बे में बुधवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग हुई। इससे सनसनी फैल गई। फायरिंग के बाद दुकानदारों ने अपने शटर गिरा लिए। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस के आने से पहले दोनों पक्ष के लोग भाग निकले।

विज्ञापन


इकदिल कस्बे में रहने वाले दो लोगों में कुछ दिन पहले किसी बात पर विवाद हो गया था। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


बुधवार रात दोनों पक्ष के लोग लामबंद हो गए। मारपीट के बाद एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। यह देख दूसरे पक्ष के लोग भी फायरिंग करते हुए पथराव करने लगे। इससे दहशत फैल गई। दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों का शटर गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले भाग निकले । पुलिस को कस्बे के लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों में कई दिनों से मारपीट के बाद तनाव चल रहा था।

बुधवार को दोनों पक्ष के लोगों ने बाहर से अपने-अपने समर्थक बुलाए थे। एक पक्ष के लोगों ने पुलिस से शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसके चलते पथराव व फायरिंग की घटना हुई।


इस सम्बंध में एसओ इकदिल आलोक राय ने बताया किे दो पक्ष के लोगों में विवाद होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर पुलिस को भेजा गया था। दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ शातिभंग की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed