फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Hindu Service Committee arrested in Shati Bhang

हिंदू सेवा समिति का अध्यक्ष शाति भंग में गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 25 Sep 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Hindu Service Committee arrested in Shati Bhang
कचहरी में हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की गिरफ्तारी का विरोध करते कार्यकर्ता - फोटो : amarujala

 इटावा । हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा को सोमवार को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वह अनुमति न मिलने के बावजूद श्री राम विजय यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन


हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा पिछले तीन सालों से दशहरा के अवसर पर श्री राम विजय यात्रा निकालते आए हैं। पिछले वर्ष यात्रा को लेकर विवाद हो गया था। वह इस वर्ष भी यात्रा निकालना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी थीं। प्रशासन से अनुमति लेने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन


प्रशासन ने यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी। लेकिन वह यात्रा के लिए अपनी तैयारियों में जुटे थे। इसकी रिपोर्ट लगातार प्रशासन का मिल रही थी। खुफिया रिपोर्ट के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट ने शांतिभंग में पाबंद कर दिया था। उसकी तारीख 22 सितंबर लगाई गई थी। लेकिन वह 22 को कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को वह परमीशन लेने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के ऑफिस में पहुंचा । इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सिविल लाइन थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर उसे गिरफ्तार करा दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने उसे सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


इससे पहले जब पुलिस उसे पकड़ कर सिविल लाइंस थाना ले गई तो उसके समर्थक थाने के बाहर एकत्रित हो गए। लोगों की भीड़ को देखते हुए क्यूआरटी के अलावा वहां फोर्स बुला लिया गया। बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया। सिविल लाइंस थाने और कचहरी पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इस दौरान उनकी वहां मौजूद अधिकारियों से झड़प भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed