फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Harsh firing in Tilak, shot on two

तिलक में हर्ष फायरिंग,दो को लगी गोली

Mon, 05 Mar 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Mon, 05 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing in Tilak, shot on two
घायल डीजे संचालक मजीद। - फोटो : अमर उजाला

बकेवर। लखना में गेस्ट हाउस संचालक के पुत्र के तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग से दो लोगों को गोली लग गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सैफई पीजीआई भेजा। वहां उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। घायलों में एक डीजे वाला व एक लड़की पक्ष का बालक है। हर्ष फायरिंग का आरोपी असलहा समेत भाग गया पुलिस ने गेस्टहाउस संचालक व उसके एक अज्ञात रिश्तेदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। गेस्ट हाउस में संचालक के पुत्र के तिलकोत्सव समारोह में डीजे के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी।  

विज्ञापन


कस्बा लखना में नया नहर पुल पटरी पर स्थित रघुवीर वाटिका गेस्टहाउस में तिलक समारोह रविवार की रात चल रहा था। तभी करीब ग्यारह बजे तिलक के दौरान लड़के पक्ष के कुछ लोग शराब के नशे में धुत्त होकर लाइसेंसी असलहों से फायर करने लगे। इसी बीच एक दुनाली बंदूक से फायर करते समय गोली लगने से डीजे बजा रहे मजीद व तिलक चढ़ाने आए लड़की पक्ष का बालक आयुष घायल हो गए। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

दोनों घायलों को लेकर गेस्टहाउस वाले अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कराने थाने पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय मय चौकी इंचार्ज लखना सुनील कुमार गौतम के साथ तत्काल घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे तो मामला हर्ष फायरिंग का निकला। गेस्टहाउस संचालक प्रमोद कुमार तोमर के पुत्र का ही तिलक समारोह था। लखना निवासी घायल डीजे संचालक मजीद के दोनों पैरों में गोली लगी। आयुष के भी पैर में ही गोली लगी है। दोनों को पहले जिला अस्पताल भेजा। वहां से सैफई मिनी पीजीआई में रेफर किया गया है। बताया जाता है कि वहां पर उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। लखना चौकी इंचार्ज ने बताया कि गेस्टहाउस संचालक व उसके एक अन्य रिश्तेदार के पास लाइसेंसी दुनाली है। उनके खिलाफ फायर करने का मामला दर्ज कराया गया है। मौके से कोई पकड़ा नहीं जा सका, क्योंकि गोली लगते ही हर्ष फायर करने वाला व्यक्ति असलाह सहित मौके से भाग निकला। डीजे की अनुमति के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि डीजे के लिए अनुमति की जानकारी भी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed