{"_id":"5a8b0ea54f1c1bcb268bac87","slug":"girlfriend-and-fighter-lovers-shot-herself","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में प्रेमिका व फौजी प्रेमी ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इटावा में प्रेमिका व फौजी प्रेमी ने खुद को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:21 PM IST
मौके पर लहूलुहान फौजी व उसकी प्रेमिका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना (इटावा)। प्रेमिका से शादी के लिए परिजनों के राजी न होने पर फौजी ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी में गोली मार ली। यह देख प्रेमिका ने भी उसी रिवाल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली। दोनों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। प्रेमी की हालत नाजुक है। प्रेमिका खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने प्रेमिका के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम चडरौआ निवासी शिवम यादव (22) पुत्र मुनेश सिंह यादव सैनिक है। वह हैदराबाद में तैनात है। 17 फरवरी को अपनी बहन की शादी में आया था। शिवम और पड़ोस के गांव भैसाई निवासी रचना (20) पुत्री राजेश यादव के बीच प्रेम संबंध है। सोमवार को शिवम रिश्तेदारी में नगला चित जाने की बात कह कर बाइक लेकर घर से निकला। रास्ते में मिली रचना भी उसके साथ हो ली। शाम करीब 4 बजे वे ऊमरसेंडा नहर पटरी होते हुए वे नगला चित गांव के बाहर आकर रुके और सड़क किनारे बैठकर बात करने लगे। रचना के मुताबिक शिवम ने उससे साथ चलने को कहा। उसने घर से भागकर शादी करने से इनकार किया तो शिवम ने खुद को गोली मार ली। खेत पर काम करने वाले लोगों ने भी पुलिस को बताया कि पहले शिवम ने रिवाल्वर से अपनी कनपटी में गोली मारी। इससे उसकी दाहिनी आंख निकल आई। यह देख रचना उसे अपनी गोद में खींचकर चिल्लाने लगी। कुछ ही देर में रचना ने भी उसी रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मार ली। गोली उसके सिर को चीरते हुए आंख के बगल से निकल गई है।
मौके पर पहुंचे किसानों ने पुलिस को सूचना दी। यूपी 100 मौके पर पहुंची। एसएसआई वीरेंद्र सिंह यादव ने अपनी गाड़ी से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डाक्टर ने दोनों को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक शिवम को 20 फरवरी को ड्यूटी पर लौटना था। एसएसआई वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रचना के बयान लिए गए हैं। रिवाल्वर शिवम के पिता मुनेश सिंह के नाम है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन शिवम के परिजन राजी नहीं थे। मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।