फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   girl consume poison, deth

किशोरी ने जहर खाकर दी जान

Wed, 16 Aug 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 16 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन

बकेवर। बकेवर थाना के एक गांव में किशोरी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोस के ही दो युवकों पर रेप का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि इसी से दुखी होकर उसने जहर खाया था। हालांकि एक डाक्टर के पोस्टमार्टम करने के बाद पैनल से भी कराने पर रेप की पुष्टि नहीं हुई। थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रार्थनापत्र ले लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक ग्राम में सोमवार को किशोरी को जहरीला पदार्थ खाने पर परिजनों ने देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुबह करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को बताया कि  पड़ोस के गांव के दो युवक बहाने से उसे बाइक पर बैठा ले गए। घर से थोड़ी दूर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस पर किशोरी ने घर आकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने स्लाइड बनवाने की भी मांग की। डॉक्टर ने पंचनामा में रेप की जांच की बात न लिखने से स्लाइड बनवाने से मना कर दिया। इस पर शाम को ही परिजनों ने जिलाधिकारी आवास पर जाकर उनसे डाक्टरों के एक पैनल से  पुन: पोस्टमार्टम कराने का प्रार्थन पत्र दिया। जिलाधिकारी ने पुन: तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। इस पर पैनल ने रात्रि 8 बजे शव का पोस्टमार्टम किया। उसमें एक महिला डाक्टर भी थी। थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय ने बताया कि दोनों ही मेडिकल परीक्षण में किशोरी से रेप की पुष्टि नहीं हुई है। प्रार्थनापत्र मिल गया है। मामले की सारे बिंदुओं से जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed