फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gas cylinder fire , three Scorched

गैस सिलेंडर में लगी आग, तीन झुलसे

Fri, 21 Aug 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 21 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder fire , three Scorched

नगर के मुहल्ला नरायनगंज में शुक्रवार की सुबह चाय

विज्ञापन
बनाने के दौरान सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग से नगदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के चक्कर में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने पीड़ित की आर्थिक मदद की ।

रामकली पत्नी रामसेवक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती है। शुक्रवार की सुबह वह चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर लीक हो जाने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर में रखे कपड़ों और अन्य सामानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

चाय बना रही रामकली भी झुलस गई। घर में लगी आग को बुझा रहे ब्रजेश कुमार और संजू भी झुलस गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रामकली ने बताया कि आग से घर गृहस्थी का सारा सामान  अनाज, टीवी, पंखा जलकर राख हो गया।

तीन हजार रुपये नगद भी जल गए। आग की सूचना पर मौके पर पहुुंचे नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू ने आग से पीड़ित की आर्थिक मदद की। राशन डीलर विनोद गुप्ता से महिला को गेहूं और चावल दिलवाया। इस मौके पर सभासद प्रेमचंद्र पोरवाल, निहालुद्दीन भी मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed