{"_id":"576836714f1c1bd773b4833b","slug":"fyring-on-printing-press-honour","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवक ने प्रिंटिंग प्रेस मालिक पर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार युवक ने प्रिंटिंग प्रेस मालिक पर की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
अपराधियों से ही अपराधों के बारे में जानने की मुहिम
- फोटो : gettyimages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखना कस्बा स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस मालिक पर कार सवार युवक ने गाली गलौज कर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक कार सवार हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
लखना कस्बे के कालिका मोहल्ला निवासी राम रतन पुत्र गोपाल यादव ने बताया कि 18 जून को एक युवक पैड छपवाने के लिए प्रेस पर आया था। सोमवार दोपहर वह दिल्ली के नंबर की आल्टो कार में दो साथियों के साथ प्रिंटिंग प्रेस आया। मैंने उसका पैड दिखाया तो उसने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो पास में रखी पिस्टल को सीने पर तान दिया। पत्नी बचाने आई तो उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन
प्रेस से बाहर निकलकर जान से मारने की नियत से पिस्टल से उस पर फायर कर दिया। पीड़ित ने सूचना चौकी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार सवार युवक भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन