फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fup with former Chairperson Chen Snacing

फूप की पूर्व चेयरपर्सन के साथ चेन स्नैचिंग

Thu, 30 Jul 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 30 Jul 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Fup with former Chairperson Chen Snacing

बेटे के साथ बाइक से वापस घर जा रहीं फूप नगर पंचायत की पूर्व चेयरपर्सन के साथ इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर सराय जलाल के पास चेन स्नैचिंग हो गई। चेन तोड़ने के बाद बाइक सवार लुटेरे भाग निकले।

विज्ञापन


झपट्टा मारने से असंतुलित होकर मां-बेटा बाइक से गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल पूर्व चेयरपर्सन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भिंड जिले के फूप कस्बा की नगर पंचायत की पूर्व चेयरपर्सन बाला दीक्षित पत्नी शिवनाथ दीक्षित बुधवार को अपने बीमार पिता को देखने मायके गांव हर्राजपुरा थाना बकेवर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने पुत्र मनोज के साथ बाइक से वापस फूप के लिए निकलीं। सुबह करीब दस बजे जब वह हाइवे पर सराय जलाल के पास पहुंचीं तभी पीछे से आ रहे एक पल्सर पर सवार दो लुटेरों ने उनकी गर्दन पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए।

इस बीच अंसतुलित होने से मां-बेटा गिर पड़े। सड़क पर घायल पड़ी मां को उठाने के बाद मनोज ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जानकारी मिलने पर एसओ इकदिल श्रीधर सिंह मयफोर्स के मौके पर पहुंचे और लुटेरों को तलाश किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग भी कराई, लेकिन नतीजा सिफर रहा।


जानकारी मिलने के बाद बाला दीक्षित के भाई व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। हाथ में फ्रैक्चर के अलावा सिर व शरीर में भी चोटें आई हैं। एसओ ने बताया कि लुटेरों को तलाश किया जा रहा है है। उनका पता लगाकर शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed