फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   forced to murder husband by giving suicide threat

खुद को मारने की धमकी देकर करवाई थी पति की हत्या

Tue, 05 Sep 2017 11:28 PM IST
इटावा
इटावा Updated Tue, 05 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
forced to murder husband by giving suicide threat
आरोपियों के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

प्रेम संबंध में बाधक बने पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी पर दबाव बनाया था। उसने खुद को मारने की धमकी दी थी। ये बात हत्यारोपी प्रेमी ने पुलिस के सामने स्वीकार की। मंगलवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने 24 घंटे में मामले का खुलासा करने पर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन

पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी पूनम के बृजेंद्र उर्फ वकील से अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी होने पर पति बृजेश कुमार ने विरोध किया तो दोनों में मारपीट हुई। पूनम ने प्रेमी पर पति को रास्ते से हटाने का दबाव बनाया। बृजेंद्र ने दोस्त बाबू मिश्रा की मदद से बृजेश को नहर किनारे ले जाकर उसके ही अंगोछे से गला घोटकर हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। दूसरे दिन पूनम थाने पहुंची और पति के गायब होने की सूचना दी। सोमवार को पुलिस ने शव बरामद कर छानबीन की तो सारा मामला सामने आ गया। एसओ भोलू सिंह भाटी ने प्रेमी बृजेंद्र व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक व अंगोछा भी बरामद कर लिया। हत्यारोपी बृजेंद्र ने बताया कि उसका पूनम से कई साल से प्रेम संबंध था। इस मौके  पर एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed