{"_id":"58efbf4b4f1c1ba368cf8b70","slug":"farmer-missing-for-guarding-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली करने गया किसान लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत की रखवाली करने गया किसान लापता
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
गायब रवि की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बसरेहर। थाना क्षेत्र के गांव किल्ली सुल्तानपुर में बुधवार की शाम को खेताें की रखवाली के लिए गया किसान अचानक लापता हो गया। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसका काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका व्यक्त की है। परिजनों ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रवि कुमार पुत्र राम प्रकाश के खेत पर उसके आलू रखे हैं। वह बुधवार की शाम को खेत पर आलू की फसल की रखवाली करने के लिए गया था। वहीं से लापता हो गया। जब वह काफी रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में परिजन थाने पहुंचे और उसके अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी है। रवि के पिता राम प्रकाश ने बताया कि रिश्तेदारी में जाने की संभावना नहीं है। कई स्थानाें पर तलाश किया गया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उन्होंने उसके अपहरण की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने रवि की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
