फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Faiz left ATS, inquires about Fever

फैज को एटीएस ने छोड़ा, फखरे से हो रही पूछताछ

Thu, 09 Mar 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो, अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 09 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Faiz left ATS, inquires about Fever
लखना का फैज आलम - फोटो : अमर उजाला

एटीएस ने कस्बा लखना से उठाए गए दो भाई फखरे आलम व फैज आलम में से फैज को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। उसका लैपटॉप व दो मोबाइल फोन अभी भी कब्जे में है। एटीएस दोनों से कानपुर ले गई थी। फैज को छोड़ने के बाद फखरे को लखनऊ गई है। सूत्रों के मुताबिक फखरे को असलहों के इधर से उधर करने के मामले में एटीएस ने उठाया है।

विज्ञापन


  मंगलवार शाम को क्राइम ब्रांच व एटीएस ने कस्बा लखना के मातन मुहाल से बाबू खान के घर दबिश देकर उनके दो बेटों फखरे आलम उर्फ रेशू व फैज आलम उर्फ जीतू को आतंकी नेटवर्क से जुडे़ होने की संदिग्धता में उठाया था। फैज के मुताबिक कानपुर की कीर्ति नगर पुलिस चौकी में दोनों से एटीएस व पुलिस के अधिकारियों ने कई घंटे तक पूछताछ की। बुधवार को देर रात एटीएस ने फैज को छोड़ दिया। फखरे से लखनऊ में पूछताछ हो रही है ।
विज्ञापन


 गुरुवार सुबह फैज अपने घर लखना पहुंचा। फैज से उसके घर पर मुलाकात की तो उसने बताया कि उससे जो भी पुलिस या अन्य अधिकारियों ने पूछा सब बता दिया। उसके मोबाइल चेक किए। नंबरों के बारे में जानकारी की। एटीएस ने यह नहीं बताया कि फखरे को किस मामले में उठाया है। उन लोगों ने उससे कहा कि तुमको घर भेज दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसको लेकर बकेवर थाना पर आ गई। सुबह उसके घर वालों को बुलाकर छोड़ दिया। फैज ने बताया कि उसका लैपटाप व दो मोबाइल फोन जिसमें एक फखरे का है और एक घर का है एटीएस के कब्जे में है। फखरे आलम को पुलिस लखनऊ ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो फखरे ने कुछ असलहों को इधर से उधर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed