फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   During the discussion of electoral disputes firing

चुनावी चर्चा के दौरान विवाद में हुई फायरिंग

Tue, 21 Feb 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 21 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
During the discussion of electoral disputes firing
गनेश कुमार प्रजापति। - फोटो : amarujala
थाना क्षेत्र के ग्राम उरेंग में मंगलवार सुबह चुनावी चर्चा में हुए वाद विवाद के बाद युवक ने गांव के ही एक दुकानदार पर पिस्टल से फायरिंग की। इसमें इलेक्ट्रिक दुकानदार बाल बाल बचा। मौके पर पंहुची 100 नंबर पुलिस को खोखा भी मिला। कुछ स्थानीय सपा नेता थाना पर आरोपी के पक्ष में पहुंचे। मामला दर्ज होने के बाद दोनाें पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


 पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में ग्राम उरेंग निवासी गनेश कुमार प्रजापति पुत्र मिजाजी लाल ने बताया कि उसकी गांव में ही इलेक्ट्रिक की दुकान है। मंगलवार सुबह नौ बजे जब उसने दुकान खोली तो गांव के ही जितेंद्र यादव पुत्र रमेश चंद्र आधा दर्जन साथियों के साथ आ गया। वोट लेने देने को लेकर चर्चा करने लगा। उसने जब राजनीतिक चर्चा करने से मना किया तो वह आगबबूला हो गया और गाली गलौच करने लगा।
विज्ञापन


गनेश ने जब गालियां देने से मना किया तो जितेंद्र और भी आक्रोशित हो गया और उससे भिड़ गया। गणेश अपने घर भागा तो आरोपी ने उसके दरवाजे पर पहुंच कर पिस्टल से जान से मारने की नियत से तीन फायर झोंक दिए। जिसमें वह बच गया। दुकान छोड़कर अपने घर की ओर भागा। आरोपी युवक ने उसका पीछा किया।  उसके ऊपर लगातार दो और फायर किए। इस घटना की सूचना युवक के परिजनों ने पुलिस के सौ नंबर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर सौ नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित दुकानदार की तहरीर के आधार पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया । मुकदमा दर्ज होने के दो घंटे बाद दोनों पक्षों ने समझौता भी कर लिया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर  मामला दर्ज कराया है। दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed