फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Duck in the well of the cattle

बकरा निकालने कुएं में उतरे पशुपालक की मौत

Sun, 08 Jul 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 08 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Duck in the well of the cattle
इसी कुएं में रस्सी के सहारे अंदर घुसा रामनरेश। - फोटो : amar ujala
अलियापुरा गांव में रविवार सुबह कुएं में गिरे बकरे को निकालने गए अधेड़ की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुएं का पानी काफी दिनों से इस्तेमाल में नहीं लाया जा रहा था।
विज्ञापन


गांव निवासी रामनरेश (54) पुत्र रोशन लाल दोहरे का बकरा शनिवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर बने कुएं में गिर गया। देर रात तक बकर नहीं मिला। रविवार सुबह कुएं में बकरा दिखने पर रामनरेश उसे निकालने अंदर गया। कुएं में जहरीली गैस के कारण उसका दम घुटने लगा और उसकी वहीं मौत हो गई। सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी आलोक राय व उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से रामनरेश का शव बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी आलोक राय ने बताया कि काफी समय से कुएं के पानी का इस्तेमाल नहीं हो रहा था। संभव है अंदर जहरीली गैस का प्रभाव हो। शव को पोस्टमार्टम कराया है। उससे साफ होगा कि मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed