फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Driver seduces the car, cash and mobile loota

चालक को बेहोश कर कार, नकदी व मोबाइल लूटा

Sat, 30 Sep 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Sat, 30 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Driver seduces the car, cash and mobile loota
जिला अस्पताल में भर्ती लूट का शिकार चालक। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। कानपुर से इटावा मालिक की रिश्तेदारी में आ रहे इनोवा चालक को लिफ्ट देकर कार में बैठाना भारी पड़ गया। लिफ्ट लेकर बैठे व्यक्ति ने चालक को रास्ते में पानी में कोई नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया। पानी पीने के बाद चालक बेहोश हो गया । कार में सवार हुए व्यक्ति ने चालक के बेहोश होने के बाद उसके पास से नकदी मोबाइल के अलावा इनोवा लूट ली। उसे इकदिल थाना क्षेत्र के पक्का बाग तिराहे के पास फेंककर भाग निकला। लोगों ने जब उसे बेहोशी की अवस्था में पड़ा देखा तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद चालक ने पूरी घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


कानपुर के कल्याण पुराथाना क्षेत्र के मोहल्ला मसवारनपुर निवासी आलोक कुमार पुत्र सीता राम अपने ही मोहल्ले के मोहम्मद नासिर की इनोवा कार चलाता है। शुक्रवार को अपनी कार लेकर नासिर की रिश्तेदारी में इटावा आ रहा था। जब वह कानपुर से निकलकर बारा के पास पहुंचा तभी एक व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी तो आलोक ने उसे कार में बैठा लिया। आलोक के अनुसार जब वह औरैया के आगे निकला तो उस व्यक्ति ने उसे पानी पिला दिया। पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गया। बाद में उसे होश नही रहा। जब लोगों ने उसे पक्का बाग के पास बेहोशी की अवस्था में पडा देखा तो उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद आलोक ने बताया कि लिफ्ट लेने वाला उसके पास से मोबाइल पर्स जिसमें पांच हजार रुपये पडे़ थे। उसके अलावा कार को लूट कर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद कार मालिक नासिर के अलावा उसके परिजन भी आ गए थे। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed