{"_id":"59d67da44f1c1bbf538b5d3b","slug":"driver-conducts-beat-traffic-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के चालक-परिचालक ने ट्रैफिक सिपाही को धुना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज के चालक-परिचालक ने ट्रैफिक सिपाही को धुना
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। थाना कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज तिराहे पर रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने तिराहे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक सिपाही के साथ मारपीट की। बाद में उसे जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने ट्रैफिक सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बुधवार को ट्रैफिक में तैनात सिपाही हरेंद्र पवार रोडवेज बस स्टैंड तिराहे पर ड्यूटी कर रहा था तभी औरैया डिपो की बस चालक अंजू शुक्ला निवासी दादरपुर अहेरीपुर बकेवर परिचालक राजेश कुमार पुत्र तुलसीराम निवासी मोहल्ला बनारसीदास औरैया बस को तिराहे पर खड़ा कर सवारियां भरने लगे जिससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। जब सिपाही ने उन्हें किनारा बस खड़ी कर सवारियां भरने के लिए कहा तो इसी बात को लेकर चालक-परिचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिपाही हरेंद्र के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उसकी वर्दी फट गई। सिपाही को पिटते देख लोगों ने उसे बचाया। हरेंद्र ने इसकी जानकारी अपने स्टाफ के अलावा डायल 100 को दी सिपाही के साथ हुई मारपीट की जानकारी मिलने पर ट्रैफिक स्टाफ के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर चालक तो भाग निकला जबकि पुलिस ने परिचालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरक्षी हरेंद्र पवार की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व 7 सीएलए के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन