{"_id":"327f154c5b3fbe1f6d6487bc50d703fe","slug":"drain-beating-and-firing-in-the-two-groups-in-contention-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली विवाद में दो गुटों में मारपीट और फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाली विवाद में दो गुटों में मारपीट और फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
नाली के विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस पर ग्राम प्रधान सहित मनरेगा मजदूर वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की गुजराती ग्राम पंचायत के शोभनपुरा गांव में नाली के निर्माण को लेकर शनिवार को लेखपाल व पुलिस की मौजूदगी में जगह की नाप-जोख की गई थी।
जिस जगह पर नाली का निर्माण कार्य कराया जाना था वह जमीन नगला खरग निवासी रघुराज सिंह एवं शोभनपुरा निवासी कोमल सिंह यादव के बीच विवादित है और दोनों पक्ष अपना हक जता रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को ग्राम प्रधान शिवपाल सिंह चिह्नित जगह पर नाली की खुदाई के लिए मनरेगा की लेबर लेकर पहुंचे तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। रघुराज सिंह व कोमल सिंह के भाई सुभाष यादव के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। घटनास्थल पर मौजूद दो सिपाहियों ने तुरंत ही घटना की सूचना ऊसराहार थानाध्यक्ष को दी। वहीं मारपीट के दौरान शोभनपुरा विद्यालय के पास से कुछ दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दबंगों की ओर से करीब एक दर्जन राउंड फायर किए गए। इससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।
ग्राम प्रधान शिवपाल सिंह यादव व मनरेगा की लेबर जान बचाकर मौके से भाग खड़ी हुई। गनीमत यह रही कि फायरिंग में गोली किसी को लगी नहीं। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले फरार हो चुके थे।
सूचना के बाद सीओ भरथना राघवेंद्र गौतम भी मौके पर पहुंचे। कोमल सिंह के पक्ष से सुभाष व सोनी को मारपीट में चोटें आई। वहीं रघुराज ने भी उसके पक्ष के लोगों को चोटहिल होने की बात कही है। सुभाष ने रघुराज सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट व कुंडल छीनने की तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर मौके पर पुलिस फोर्स भेजा गया था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है जबकि फायरिंग एक पक्ष से की गई है। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।