फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dowry murder for dowry

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या

Mon, 24 Sep 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 24 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder for dowry
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के ग्राम गुलालपुरा में दहेज की मांग पूरी न होने पर रविवार सुबह नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। प्रधान की सूचना पर पहुंचे युवती के पिता श्रीचंद्र ने पति व सास के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ग्राम धुबियाई, थाना लवेदी निवासी श्रीचंद्र पुत्र सोनेलाल ने बकेवर थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री कल्पना की शादी बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलालपुर निवासी धर्मेंद्र के साथ 11 फरवरी 2018 को की थी। शादी के बाद से ही धर्मेंद और उसकी मां रामवती दहेज के लिए उसकी पुत्री को पीटते थे। रविवार की सुबह गुलालपुरा प्रधान ने फोन करके बताया कि तुम्हारी पुत्री की मौत हो गई। इस पर उन्होंने आकर देखा तो कल्पना का शव कमरे में पड़ा था। इसकी सूचना थाना बकेवर पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पति व सास के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जिसकी विवेचना सीओ भरथना विकास जायसवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed