फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   District five bikes stolen in 24 hours

जिले में 24 घंटे में पांच बाइक चोरी

Mon, 16 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 16 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
District five bikes stolen in 24 hours
पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर खंडहर में छिपाकर रखी तीन बाइकें बरामद की हैं। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। जिले में बाइक चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर में बाइक सवारों ने जरा सी लापरवाही की तो समझो बाइक गायब। पुलिस बाइक चोर गैंग का पता लगाने में नाकाम है। इटावा की सीमा मध्य प्रदेश से सटी है। इसलिए बाइक चोर आसानी से वाहन लेकर मध्य प्रदेश चले जाते हैं।

विज्ञापन


जिले में बाइक चोरी की वारदातों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में चोरों ने कोतवाली क्षेत्र में तीन व भरथना क्षेत्र के दो स्थानों से बाइक पार कर दीं। कोतवाली क्षेत्र के कैंनरा बैंक के पास सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव कुनैरा निवासी अरविंद कुमार पुत्र राम लाल बाइक से किसी काम से कैनरा बैंक आए थे। वह बाइक बैंक के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। इसी बीच मौका पाकर चोर बाइक चुरा ले गए।
विज्ञापन


मुहल्ला कटरा संवा कली में अमित कुमार अग्रवाल पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी कटरा सेवाकली ने बाइक घर के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। तभी मौका पाकर चोर उसकी बाइक चुरा ले गए। शहर के मुहल्ला कटरा सेवा कली में आकाश कुमार पुत्र कुबेर चौधरी ने बाइक घर के बाहर खड़ी कर घर में चले गए। मौका लगते ही चोर उसकी बाइक को चुरा कर फरार हो गए। । भरथना थाना क्षेत्र के राजागंज स्थित पूर्वांचल बैक के बाहर से अशोक कुमार पुत्र राम नारायण की बाइक चोरी हो गई। इसी तरह मुहल्ला कृष्णा नगर से कम्मोद सिंह पुत्र राम दत्त की बाइक चोरी हो गई। सीओ सिटी शिवराज सिंह ने बताया कि समय समय पर वाहन चोरों को गिरोह पकड़े जाते हैं। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed