फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Demolition Substitution on Power Cut

बिजली कटौती पर लखना सबस्टेशन में तोड़फोड़

Thu, 06 Jun 2019 11:59 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Thu, 06 Jun 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demolition Substitution on Power Cut
तोड़फोड़ की जानकारी देता बिजलीकर्मी। - फोटो : amar ujala
भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बंद करने पर दाउदपुर गांव के लोगों ने गुरुवार दोपहर को लखना बिजलीघर पर हमला बोल दिया। हंगामा कर बिजलीघर में तोड़फोड़ कर फीडर में फाल्ट करने की धमकी दी। बिजली कर्मियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, इससे पहले ग्रामीण भाग निकले।
विज्ञापन


 लखना क्षेत्र में घरेलू और नलकूप की लाइन अलग-अलग करने काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था बीपीएल कंपनी के कर्मचारी शटडाउन लेकर सुबह बिजली आपूर्ति बंद करा देेते हैं। इससे गांव के लोगों को पूरा दिन बिजली नहीं मिल पाती है। इसी बात से खफा होकर गुरुवार को दाउदपुर गांव के 12से अधिक लोगों ने सब स्टेशन पर धावा बोलकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसमें बिजलीघर का एक शीशा टूट गया। एसएसओ राजनारायण और लाइनमैन प्रेमसिंह कुशवाहा ने लखना पुलिस चौकी को सूचना दी। चौकी इंचार्ज रमाशंकर उपाध्याय पुलिसकर्मियों के साथ बिजलीघर पहुंचे लेकिन तब तक ग्रामीण जा चुके थे। एसएसओ ने हंगामे की सूचना एसडीओ भूप सिंह और एक्सईएन पीएन प्रभाकर से की। कुछ देर में एसडीओ भी बिजलीघर पहुंच गए।
विज्ञापन


एसएसओ ने बताया कि ग्रामीणों ने आपूर्ति शुरू करने पर लाइन लाइन फाल्ट करने की धमकी दी थी। इससे आपूर्ति बंद कर दी थी। फिलहाल लखना कस्बे की आपूर्ति ही शुरू की गई है। एसडीओ ने कहा कि अब केवल दो तीन गांव की लाइनें ही अलग होनी बची हैं। दादपुर गांव की लाइन में काम के चलते आपूर्ति बंद की गई थी। अभी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed