फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Death in New Marital Doubts in etawah

नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 24 Dec 2018 11:58 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Mon, 24 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Death in New Marital Doubts in etawah
सिविल लाइन थाने के बाहर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए खडे़ नवविवाहिता के परिजन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव नगला उदई में नवविवाहिता को उसके ससुरालीजन मारपीट के बाद उसे मायके में डाल गए। नवविवाहिता ने इंदौर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को नवविवाहिता के पिता व अन्य परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद सहित चार लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगला उदई निवासी सियाराम पुत्र हरदयाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने पुत्री उमाकांती उर्फ मालादेवी की शादी 28 फरवरी 2017 को फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के गांव जाजूमई निवासी जगदीश सिंह पुत्र गंभीर सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए उमाकांती को परेशान करते थे।
विज्ञापन


वे चार लाख रुपये व कार की मांग कर रहे थे। कई बार समझाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। 18 दिसंबर को ससुराल वाले कार से उमाकांती को मरणासन्न हालत में घर के बाहर डालकर गए। उन लोगों ने उसे देखा तो उसकी हालत काफी खराब थी। वे उमाकांती को इंदौर ले गए, जहां उपचार के दौरान 22 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। बाद में वे लोग शव को गांव ले आए। सोमवार को वे शव को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने उमाकांति के पति जगदीश, ससुरा गंभीर सिंह, सास कमलादेवी व ननद सीमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed