फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Daughter of daughter of a deceased leader in Etawah shot dead

इटावा में प्रसपा नेता की बेटी की गोली लगने से मौत

Thu, 30 May 2019 11:50 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Thu, 30 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Daughter of daughter of a deceased leader in Etawah shot dead
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता की बेटी की घर में ही रिवाल्वर की गोली लगने से मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार के लिए यमुना घाट ले जा रहे थे। जिला अस्पताल से मिली सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने यमुना घाट से पहले ही शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या अथवा हत्या, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने प्रसपा नेता का रिवाल्वर भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला सिविल लाइन में ईदगाह के पास रहने वाले कृष्ण मुरारी गुप्ता के घर में गोली चलने का वाकया बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:15 बजे हुआ। नवीं क्लास में पढ़ने वाली कृष्ण मुरारी गुप्ता की बेटी खुशी (15) एकाएक चली रिवाल्वर की गोली से बुरी तरह जख्मी हो गई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. वरुण चौधरी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल से किशोरी की गोली लगने से मौत का मेमो सिविल लाइन थाने भेजा गया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। इस बीच परिजन अंतिम संस्कार के इरादे से शव को लेकर यमुना घाट की ओर बढ़ चले। पुलिस ने यमुना घाट से करीब 500 मीटर पहले ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने प्रसपा नेता के घर जाकर भी जांच पड़ताल की। उनका रिवाल्वर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फारेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस बीच हत्या या आत्महत्या, दोनों ही बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed