{"_id":"57e2d0d34f1c1b0502a83763","slug":"chain-snecher-send-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नेचरों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन स्नेचरों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए चेन स्नेचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी क्रासिंग के पास मंगलवार को युवती की चेन लूटकर भागते समय पकड़े गए दो लुटेरे इससे पूर्व भी शहर में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जिसमें अशोक नगर, फ्रेंडस कालोनी, चौगुर्जी, बकेवर और हाईवे की घटनाएं शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने पांच सोने की जंजीरें, एक कुं डल, एक तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने आर्म एक्ट के साथ अन्य तमाम धाराओं में दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी एन कोलांचि ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि लुटेरे किशन कश्यप पुत्र भारत सिंह कश्यप निवासी कांशीराम कालोनी निकट टीबी अस्पताल पर कोतवाली, सिविल लाइन और फ्रेंडस कालोनी थाने में सात आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। जबकि दूसरे लुटेरे अजय रावत पुत्र विजय रावत निवासी सती मोहल्ला थाना कोतवाली पर इन्हीं थानों में 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इन घटनाओं में लूटी गई चेनें और कुंडल बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
ये वारदातें स्वीकारीं
दोनों लुटेरों ने कई लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। तीन सितंबर को लिटिल विंग्स स्कूल के सामने सुबोध यादव की पत्नी संतोष देवी निवासी आशोक नगर से चेन लूटी। 11 सितंबर को एनएच-2 पर दिनेश बाबू निवासी राजपुर के कुंडल लूटे। 12 सितंबर को चौगुर्जी में आदित्य पोरवाल की पत्नी अनुराधा निवासी चौगुर्जी की चेन लूटी। इसी दिन बकेवर-भरथना रोड पर प्रीती निवासी पुरैला ऊसराहार की चेन लूटी।
विज्ञापन