{"_id":"5a2c1f7a4f1c1b8d698c0b06","slug":"cash-from-the-station-master-s-house-and-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन मास्टर के मकान से नगदी और जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन मास्टर के मकान से नगदी और जेवर चोरी
अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान एवं टूटी अलमारी।
- फोटो : amar ujala
फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के अजीत नगर में शुक्रवार रात चोरों ने स्टेशन मास्टर के मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चुरा लिए। शनिवार सुबह लोगों ने टूटे ताले देखे स्टेशन मास्टर को सूचना दी। घटना के वक्त स्टेशन मास्टर परिवार के साथ बाहर गए थे। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
भरथना क्षेत्र के साम्हो रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात विजेंद्र सिंह गौतम का अजीत नगर में मकान है। गुरुवार को वे परिवार के साथ पास के गांव में रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में गए थे। शुक्रवार रात को चोरों ने उनका मकान सूना देख उसे निशाना बनाया। चोरों ने पहले उनके मुख्य गेट के ताले तोड़े। इसके बाद कमरों और तीन अलमारियों के लॉक तोड़ दिए।
अलमारी में रखे जेवर नगदी व अन्य सामान चुरा लिया। इसके अलावा कमरों में रखे सूटकेसों को भी तोड़ दिया और उसमें रखे सामान को भी चुरा ले गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी सुबह हुई जब उन्होंने मकान के ताले टूटे देखे। चोरी की सूचना मिलने के बाद विजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से पांच हजार रुपये, चार जोड़ी पायलें, एक अंगूठी चुरा ले गए। बताया कि उक्त सामान तो उनकी जानकारी में है लेकिन उनकी मां का भी सामान रखा था उनके आने के बाद ही चोरी गए सामान के बारे में जानकारी हो सकेगी। उन्होंने इस घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी की इस वारदात से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की तहरीर थाने में दे दी गगई है। पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।