{"_id":"5900e1c44f1c1b1035c0c569","slug":"cash-and-jwellery-theft-from-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नगदी और जेवर चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से नगदी और जेवर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
थाना क्षेत्र के ग्राम मोढ़ी में मंगलवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बना नकब लगाकर नगदी और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम मोढ़ी निवासी शिवरतन सिंह पुत्र मुरली मंगलवार रात परिवार सहित घर पर सो रहा था। तभी चोरों ने घर के पीछे स्थित एक कमरे की दीवार में नकब लगा दी। चोर कमरे में घुस गए और अंदर रखे बक्से को घर से बाहर एक खेत में उठा ले गए। बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे बीस हजार रुपये और सोने की जंजीर, एक जोड़ी झुमकी, एक अंगूठी, चांदी की पायल चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह जागने पर परिजनों को घटना का पता चला। उन्हाेंने सूचना भरथना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन