फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   car rider looted 30 thousand from father and son

कार सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र से 30 हजार लूटे

Tue, 09 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 09 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
 car rider looted 30 thousand from father and son
बसरेहर थाने में लूट का शिकार हुए पिता और पुत्र। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

झांसी से तरबूज बेचकर आ रहे पिता-पुत्र को मंगलवार सुबह भरथना चौराहे पर कार सवार बदमाशों ने बैठा लिया। उनसे तीस हजार रुपये लूटने के बाद कल्ला बाग के पास फेंक दिया। सूचना पर डायल 100 और बसरेहर पुलिस ने काफी देर तक पीछा करने के बाद कार सवार तीन बदमाशों को दबोच लिया।
ग्राम खानपुर थाना सौरिख जिला कन्नौज निवासी विक्रम सिंह (57) पुत्र छेदालाल ने बताया की वह बेटे शिववीर के साथ झांसी में तरबूज बेचकर घर वापस आ रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे दोनों भरथना चौराहे पर किशनी जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगे। तभी कार सवार लोग आए और किशनी जाने की बात कही। दोनों कार में बैठ गए। कुछ दूरी पर कार चालक ने सरकारी कोरियर में काम करने की बात कह आगे चेकिंग की आशंका जताई। उन्हें यहां रुपये वसूली के नाम पर डराकर तीस हजार रुपये पीले लिफाफे में ले लिए। जब उसने रुपये वापस किए तो पुत्र ने देखा कि लिफाफा बदल गया है। शोर मचाने पर पुत्र को बाहर फेंक दिया। उसने चालक की गर्दन पकड़ी तो तीनों लोगाें ने उसे भी खिड़की से बाहर फेंक दिया। पास बने होटल के मालिक अवधेश यादव ने अपनी बाइक से कार सवारों का पीछा किया लेकिन वह भाग गए। डायल 100 को घटना की जानकारी दी। डायल 100 ने बसरेहर थाने में लुटेरों के बसरेहर थाने की तरफ  भागने की सूचना दी। बसरेहर थाना प्रभारी ने तत्काल बरेली इटावा रोड पर बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया। लुटेरों की गाड़ी ने रास्ता बंद देखा तो बसरेहर बंबा से रिटौली रोड पर भागने लगे। थाना प्रभारी और डायल 100 की गाड़ी ने लुटेरों का पीछा किया। लुटेरे लिंक रोड मलपुरा से पत्तापुरा की ओर भागने लगे लेकिन उनकी कार पत्तापुरा में फंस गई। तीनों लुटेरे पास के मक्का के खेत में जा छिपे। पुलिस ने खेत को घेरकर कांबिंग की और तीन लुटेरों को दबोच लिया। लूट का शिकार पिता-पुत्र ने तीनों को पहचाना और घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

 बसरेहर थाना प्रभारी भोलू सिंह भाटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम राशिद पुत्र फिदा हुसैन, नौशाद पुत्र महमूद निवासी दिमतौली थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद और शंति स्वरूप पुत्र चंद्रभान निवासी नगलापुंज थाना शिकोहाबाद हैं। एसएसपी ने बसरेहर थाना टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed