फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bolero rider robbers attempt to rob trucks

बोलेरो सवार लुटेरों ने किया ट्रक लूटने का प्रयास

Thu, 27 Jul 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 27 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bolero rider robbers attempt to rob trucks
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व जानकारी देता चालक रतन कुमार। - फोटो : अमर उजाला

बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से भीलवाड़ा जा रहे एक ट्रक को बोलेरो सवार बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। बदमाशों की भनक लगने पर चालक ने ट्रक को भगा दिया जिससे ट्रक का पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक के पलटने के बाद बोलेरो सवार बदमाश भाग निकले। इस हादसे में चालक घायल हो गया।

विज्ञापन


अजमेर जिले के फाटकिया थाना क्षेत्र के गांव किवड़ी निवासी चालक रतन कुमार पुत्र भैरो लाल अपने ट्रक को लेकर लखनऊ गया था। उसके साथ हेल्पर यारा चंद पुत्र पवन लाल भी साथ था। उसने अपने ट्रक में लखनऊ से फाइवर की रूई को भीलवाड़ा के लिए लोड किया। बुधवार की शाम को लखनऊ से रवाना हुआ। रात करीब 12 बजे जब उसका ट्रक एक्सप्रेसवे पर चौपुला के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही बालेरो सवार लुटेराें ने ओवर टेक कर उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक रतन कुमार को बदमाश होने का आभास हो गया। उसने ट्रक को भगाने का प्रयास किया। इस प्रयास में ट्रक बेकाबू हो गया और वह डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। ट्रक के पलटने के बाद बोलेरो सवार बदमाश भाग निकले। ट्रक के पलटने से चालक रतन कुमार घायल हो गया। बाद में चालक ने इसकी जानकारी यूपी 100 को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का उपचार कराया। चालक ने बताया कि बोलेरो सवार ट्रक को लूटने की फिराक में थे। यदि वह ट्रक रोक देता तो बदमाश ट्रक को लूट ले जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed