{"_id":"68c24568aacafad42442b67d0e4100b6","slug":"bikers-at-the-young-man-beaten-robbed-90-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने युवक को पीटा, 90 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने युवक को पीटा, 90 हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गींजा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम बाइकर्स ने एक युवक को मारपीट कर 90 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। सैफई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सैफई थाना क्षेत्र के गांव झींगपुरा निवासी अनुभव यदुवंशी पुत्र सत्यपाल शुक्रवार को दावत खाने के लिए करहल गया था। शाम करीब पौने आठ बजे जब वह अपनी बाइक से गांव लौट रहा था, तभी गींजा मोड़ के पास उसके साथ यह वारदात हुई।
विज्ञापन
पल्सर पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। फिर उसके साथ मारपीट कर जेब में रखे रुपये और मोबाइल लूट लिया और धमकी देते हुए भाग गए।
अनुभव ने बताया कि लुटेरे उसके पास से 90 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटा है। यह रुपये उसने मां के खाते से निकाले थे। तहरीर पर पुलिस मौके पर गई लेकिन उसके हाथ कुछ न लगा। थानाध्यक्ष सैफई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दोनों चेन स्नैचिंग की रिपोर्ट
सपा के जिला महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता की पत्नी नीलम के साथ हुई लूट की रिपोर्ट शनिवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज कर ली है। वारदात शुक्रवार को जीजीआईसी गेट के पास हुई। पैदल जाते समय बाइक पर सवार दो लुटेरों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली थी। नीलम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। इसी प्रकार चेन स्नैचिंग की दूसरी घटना में भरथना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। यह वारदात नीतू पत्नी रामचंद्र सिंधी के साथ हुई थी। पुत्र अजय सिंधी निवासी सिंधी कालोनी भरथना ने इस संबंध में तहरीर दी थी।