फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike rider death of pickup collision

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत

Mon, 01 Apr 2019 11:50 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Mon, 01 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bike rider death of pickup collision
बिधूना मार्ग के नगला लच्छी के पास सोमवार को बेकाबू पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गया।  छात्रा एमए (प्रथम) की परीक्षा देने के लिए बाइक पर जा रही थी। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
विज्ञापन


 ऊसराहार के बदकन शाहपुर गांव में रहने वाले भूदेव की 23 वर्षीय पुत्री दीप्ति एमए (प्रथम) की छात्रा थी। सोमवार को भूदेव बेटी दीप्ति को लेकर  इटावा के पंचायत राज डिग्री कॉलेज में एमए (प्रथम) की परीक्षा दिलवाने जा रहे थे। किशनी-बिधूना मार्ग पर नगला लच्छी के समीप पहुंचे थे। उसी समय मुर्गे लेकर जा रही एक पिकअप ने भूदेव की बाइक को टक्कर मार दी। भूदेव की पुत्री दीप्ति की मौके पर ही मौत हो गई। टककर से भूदेव घायल हो गया। ग्रामीणों ने पीछा कर पिकअप को पकड़ लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed