फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike-cash looted by robbers

लुटेरों ने बाइक-नकदी लूटी

Sun, 21 Jun 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 21 Jun 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bike-cash looted by robbers

इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्वालियर बाईपास पर सुनवारा यमुना पुल के पास ग्वालियर से लौट रहे एक युवक को लुटेरों ने शिकार बनाया। वे उसके पास से बाइक, नकदी, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट ले गए।

विज्ञापन


भुक्तभोगी युवक ने वारदात की जानकारी मानिकपुर चौकी पर दी। आनन-फानन में पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर चारों लुटेरों को दबोचकर लूटा हुआ सामान भी बरामद किया।
विज्ञापन


औरैया जिले के गांव आनेपुरा निवासी अरविंद कुमार शर्मा पुत्र कैलाशचंद्र मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में पीएचडी कर रहे हैं। शनिवार को वह अपने गांव जाने के लिए बाइक से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब सात बजे जब वह सुनवारा बाईपास पर यमुना पुल के पास पहुंचे तभी वहां मौजूद चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर उनके पास से बाइक, आठ हजार रुपये, मोबाइल व अन्य कागजात लूट लिए। अरविंद ने वारदात की जानकारी तुरंत मानिकपुर चौकी पुलिस को दी। सरेशाम हुई लूट की वारदात पर पुलिस तत्काल हरकत में आ गई।

चौकी इंचार्ज सतीश राठौर ने अपने हमराह फोर्स के साथ घटनास्थल के आसपास घेराबंदी करके चारों लुटेरों को दबोच लिया। उनके पास से पुलिस ने लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक वारदात का खुलासा नहीं किया था।


बताया गया कि अरविंद को लूटने के बाद लुटेरे दूसरी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। लुटेरों के पकड़े जाने की सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी भी देर रात इकदिल थाना पहुंची और उन्होंने लुटेरों से पूछताछ की। पुलिस लुटेरों से अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है।

थानाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि पुलिस पकड़े गए लुटेरों से उनकी गैंग के बारे में जानकारी कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed