फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rishabh fired five shots in 23 seconds.

Lucknow News: ऋषभ ने 23 सेकंड में दागी थीं पांच गोलियां

Fri, 30 Oct 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rishabh fired five shots in 23 seconds.
सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 
लखनऊ। सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में सोमवार को हुए तिहरे हत्याकांड से जुड़ा खौफनाक वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हो गया। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का आरोपी ऋषभ 23 सेकंड में पांच गोलियां दागते दिखाई दे रहा है। सुयश को गोली मारने के बाद आरोपी कार के पास उससे उठा-पटक करते दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में स्पष्ट है कि सुयश आरोपी से असलहा छीनने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान ऋषभ बार गोली चलाता है, जिसके बाद सुयश के शरीर में हरकत बंद हो जाती है। पिता शिवाजी तिवारी सुयश के पास जाते हैं और उसे खींचकर उठाने की कोशिश करते हैं। इस पर ऋषभ पीछे से उनके सिर में गोली दाग देता है। शिवाजी वहीं पर गिर जाते हैं। इसके बाद ऋषभ दोबारा गोली चलाने की कोशिश करता है, लेकिन असफल रहता है। इस पर आरोपी पिस्टल से खाली चैंबर को निकालकर दूसरी मैगजीन लगाता है। इसके बाद दोबारा शिवाजी को दो गोलियां मारता है। इसमें से एक जमीन पर तो दूसरी उनके सीने में लगती है।
विज्ञापन


चीखती रही महिलाएं, नहीं पसीजा आरोपी
वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि आरोपी ऋषभ ने सबसे पहले शंभू तिवारी को गोली मारी। उनकी बेटी सुमेधा लहूलुहान पिता को बचाने की भरपूर कोशिश करती हैं। वह पापा... पापा चीखती रहती हैं लेकिन ऋषभ का दिल नहीं पसीजता है। वह लोगों की चीख को अनसुना कर शिवाजी और सुयश की भी हत्या कर देता है। वीडियो में ऋषभ के परिवार वाले इसे आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बता रहे हैं। उनकी आवाज भी सुनी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चोट दिखाकर वीडियो में बोला... मुझे गुम्मों से मारा
तिहरे हत्याकांड के बाद ऋषभ वीडियो बना रहे शख्स के पास जाकर बोलता है कि मुझे गुम्मों से मारा गया तब गोली मारी है मैंने। आरोपी के चेहरे पर हल्की चोट नजर आ रही है। वीडियो में महिलाएं बोल रही हैं डंडे लेकर आए थे ये लोग। ऋषभ का चाचा भी पीछे से बोल रहा है कि उसे भी लोगों ने मारा था। इसके बाद ऋषभ फोन कर किसी को बुला रहा है। आरोपी फोन पर कह रहा है कि उसे डंडों से मार रहे थे, जिसके बाद उसने गोली मार दी। भैया, मैं घर हूं... मेरी हेल्प कर दीजिए। जल्दी आ जाइए। वारदात के बाद आरोपी हथियार लेकर अपने घर के बाहर बैठे हुए दिखाई भी दे रहा है।

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

सआदतगंज हत्याकांड की फुटेज। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed