{"_id":"5c991b02bdec221445022069","slug":"bicycle-parked-in-chambal-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल खड़ी कर चंबल नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल खड़ी कर चंबल नदी में लगाई छलांग
Mon, 25 Mar 2019 11:46 PM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुल पर लगा लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के चंबल नदी पुल से सोमवार दोपहर को एक युवक ने साइकिल खड़ी कर छलांग लगा दी। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद थाना पुलिस ने मोटर बोर्ड की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है ।
थाना चकरनगर उपनिरीक्षक गंगादास गौतम ने बताया कि चकरनगर और थाना सहसो सीमा चंबल पुल से सोमवार को करीब चार बजे 23 वर्षीय युवक ने नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने जब इस घटना को घटते देखा तो तत्काल थाना चकरनगर पुलिस को बताया। मोटर बोर्ड के माध्यम से नदी में सर्च अभियान चलाकर छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि चंबल पुल पर एक साइकिल मिली है। पहचान कराई जा रही है।