फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   beat driver and helper and looted potato loaded truck

चालक-हेल्पर को मारपीट कर फेंका, आलू भरा ट्रक लूटा

Sat, 06 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 06 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
beat driver and helper and looted potato loaded truck
सवंतनगर क्षेत्र में लूट के बाद बरामद किया गया ट्रक और उसके ड्राइवर, हेल्पर। - फोटो : अमर उजाला

महेवा के पास शुक्रवार रात सवारी बनकर ट्रक में बैठे छह बदमाशों ने चालक और हेल्पर को बंधक बनाकर मारपीट की। दोनों को जसवंतनगर के पास फेेंककर बदमाश आलू लदा ट्रक लूटकर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली तो उसने जीपीएस की मदद से 24 घंटे के अंदर ही ट्रक सहित एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


आगरा के गर्ग कोल्ड स्टोर से 422 आलू के कट्टे लदे ट्रक को चालक अनुरुद्ध पुत्र राम सेवक ग्राम ईदखुदा जिला कानपुर देहात और हेल्पर रमेश पुत्र मोहन सिंह ग्राम बेरी थाना हमीरपुर जिला पन्ना मध्यप्रदेश के लिए शुक्रवार शाम रवाना हुए। रात 8 बजे आधा दर्जन बदमाश महेवा के पास औरैया जाने की बात कहकर ट्रक में सवार हो गए। बदमाशाें ने बाबरपुर टोल टैक्स से काफी पहले तमंचों के बल पर ट्रक रुकवाया। चालक और हेल्पर की जमकर पिटाई की। उन्हें बांधकर नीचे डाल दिया। बदमाश ट्रक को बैक कर इटावा-जसवंतनगर मार्ग पर नहर पुल के किनारे पहुंचे।
विज्ञापन


यहां चालक और क्लीनर को फेेंक दिया और करीब साढे़ तीन लाख की आलू लदा ट्रक लूटकर भाग गए। हेल्पर रमेश ने बताया कि उसने किसी प्रकार बंधन खोले और चालक अनुरुद्ध को भी बंधनमुक्त किया। वहां से कुछ दूर स्थित ढाबे जाकर आपबीती बताई। अपने मालिक को घटना से अवगत कराया। ट्रक मालिक ने तुरंत जसवंतनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया कि ट्रक में जीपीएस लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक इटावा से उत्तर की ओर कुछ दूरी पर खड़ा दिख रहा है। इस पर हाईवे पुलिस ने इटावा बसरेहर रोड पर ट्रक को घेर लिया।  इसके बाद किसी तरह एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य लुटेरे भाग निकले। इस अभियान को अंजाम देने में कस्बा इंचार्ज रजनेश यादव की विशेष भूमिका रही। पकडे़ गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने ट्रक से लूटी नगदी और मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार लुटेरे ने अपना नाम मिलाप उर्फ  सोनू पुत्र रामभरोसे जाटव ग्राम टिमरूआ थाना सैफई, हाल निवासी ओमनगर फीरोजाबाद बताया है। पुलिस अन्य लुटेरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed