फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Attacking the BJP for voting

भाजपा को वोट देने पर हमला

Tue, 30 Apr 2019 11:43 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Tue, 30 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Attacking the BJP for voting
मां शशिबाला के साथ पिटाई से घायल दीपक, बजरंगी, राहुल और अन्य। - फोटो : amar ujala
भाजपा को वोट देने पर सपा समर्थकों ने घर पर हमला बोलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पूरे परिवार को जमकर पीटा। आरोप है कि यूपी 100 पुलिस और थाना पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की तो पीड़ित सुबह भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पास पहुंचे। कठेरिया ने थानाध्यक्ष से बात की तब जाकर मुकदमा दर्ज कर पीड़ितों का मेडिकल कराया गया। दूसरी ओर सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी सपा में किसी पद पर नहीं है।
विज्ञापन


इकदिल कस्बा निवासी शशिबाला पत्नी स्व. लालजी दिवाकर ने बताया कि उन्होंने भाजपा को वोट दिया था। उनका आरोप है कि इससे नाराज होकर सोमवार रात करीब आठ बजे सपा समर्थक भोलू पुत्र कल्लू खां ने 40-50 समर्थकों के साथ उनके घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर शशिबाला के बेटे दीपक और बजरंगी के साथ मारपीट की। हमलावरों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की। चिल्लाने पर बचाने आए राहुल पुत्र रामदास के साथ भी मारपीट की। हमलावरों ने काफी देर तक घर में उत्पात मचाया। शिकायत करने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर आई लेकिन बिना कार्रवाई किए लौट गई।
विज्ञापन


पीड़ित शशिबाला ने बताया कि रात में थाना पुलिस भी मौके पर नहीं आई। सुबह थाने जाने पर भी थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस पर वह बच्चों को लेकर इटावा स्थित भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के कार्यालय पर पहुंची। कठेरिया के थाने फोन करने के बाद पुलिस हरकत में आई। शशिबाला की तहरीर पर पुलिस ने भोलू पुत्र कल्लू खां, गुड्डू पुत्र कल्लू खां, चिंटू पुत्र इम्तियाज खां, साबिर, सूरज और इम्तियाज खां पुत्र सकूर खां के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, अनुसूचित जाति उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। भोलू नगर पंचायत का चुनाव लड़ चुका है। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भोलू सपा में किसी पद पर नहीं हैं लेकिन लोकसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी प्रत्याशी का समर्थन किया था। वह नगर पंचायत का चुनाव भी निर्दल लड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed