{"_id":"5a8b0fc84f1c1b4f588b98c0","slug":"arrested-three-miscreants-including-jakhira","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों के जखीरे समेत तीन बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहों के जखीरे समेत तीन बदमाश गिरफ्तार
Mon, 19 Feb 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
50 हजार के इनामी सुंदर एवं उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते एसएसपी वैभव कृष्ण।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
जसवंतनगर (इटावा)। थाना जसवंतनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने दो वर्ष से वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी सहित तीन बदमाशों को असलहों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोचा लिया एक मौके से फरार हो गया। सोमवार को एसएसपी वैभव कृष्ण ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि निरीक्षक अपराध शाखा जीवाराम यादव को रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र से इनामी अपराधी साथियों के साथ ग्राम सिरसा जसवंतनगर में किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। जीवाराम ने स्वाट टीम व थाना जसवंतनगर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर अपराधियों को समर्पण करने की चेतावनी दी। अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेेराबंदी कर 50 हजार के इनामी अपराधी जनकपुर जसवंतनगर निवासी सुंदर यादव पुत्र पेशकार यादव, सारंगपुरा निवासी झब्बू उर्फ आजाद यादव पुत्र सुरेश चंद्र और शहजाद यादव पुत्र सुरेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सरायदयानत निवासी अप्पू उर्फ बंटू मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अपराधियों के पास से दो राइफल देशी, एक पिस्टल, एक अधिया, एक तमंचा अधिया, एक राइफल फैक्ट्री मेड, एक डीपीवीएल गन फैक्ट्री मेड, 73 जिंदा कारतूस, 55 खोखा कारतूस, 23380 रुपये नगद बरामद किए। सुंदर पाल के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वह दो वर्ष से फरार चल रहा था। उसे वर्ष 2010 में एसीजेएम-2 न्यायालय से 25 आर्म्स एक्ट में अर्थदंड की सजा भी हो चुकी है। एसएसपी बताया कि आरोपियों के पास से मिले कुछ कागजों से इस तरह की बात प्रकाश में आई है कि कि इटावा के आर्म्स डीलर मैसर्स बाबूराम यादव की लाइसेंसी असलहे की दुकान से संभवत: 315 व 12 बोर के कारतूस आरोपियों को मिले हैं। इसकी विवेचना चल रही है। दुकान रविवार को सीज करा दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी असलहों की खरीद फरोख्त करते थे। दो लाइसेंसी शस्त्र भी बरामद हुए हैं। जिनकी फोरेंसिक टीम से जांच कराई जाएगी। बताया कि इस सफलता में थाना जसवंतनगर के एसआई/प्रभारी सुरेश चंद्र, एचसीपी कमल सिंह, निरीक्षक अपराध शाखा जीवाराम यादव, स्वाट टीम प्रभारी सतेंद्र यादव, सर्विलांस प्रभारी एसआई लाल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।