{"_id":"5c742f45bdec222b6e16d9de","slug":"anger-blamed-on-the-murder-of-saraf-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ-पुत्र की हत्या पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ-पुत्र की हत्या पर फूटा गुस्सा
Mon, 25 Feb 2019 11:39 PM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका चौराहे पर जाम लगाए लोग। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारी भी बाजार बंद कर समर्थन में उतर पड़े। पालिका चौराहे पर शव रख जाम लगाए लोगों को समझाने में जिला व पुलिस प्रशासन को पसीने छूट गए। जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम हटा और शव का दाह संस्कार किया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मोबाइल मिलने की झूठी सूचना देने पर सिविल लाइन थाने के प्रभारी निरीक्षक जेके शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
कोतवाली के कबीरगंज मोहल्ले में रहने वाले सराफा कारोबारी धर्मेंद्र सोनी के पुत्र अर्पित सोनी (22) के पास शनिवार शाम को मोबाइल पर फोन आया। वह दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला, तब से उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में धर्मेंद्र के मोबाइल पर अर्पित को अगवा करने की सूचना आई। छोड़ने के बदले दस लाख रुपये मांगे गए। धर्मेंद्र ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने न तो कोई कार्रवाई की और न रिपोर्ट दर्ज की। रविवार को अर्पित का शव नीलकंठ मंदिर के पीछे जंगल में मिला। सिर कूंचकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम हाउस में पिता की शिनाख्त के बाद पुलिस ने देर रात को घरवालों की तहरीर पर अर्पित के दोस्त सचिन व उसके भाई नितिन की खिलाफ अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। इसमें नितिन को मुख्य आरोपी बताया गया है।
इधर, सोमवार सुबह जाम व प्रदर्शन से जिला व पुलिस प्रशासन बैकफुट पर नजर आया। सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र नाथ कुशवाह, एसडीएम सदर सिद्धार्थ कुमार, एसपी सिटी रामयश सिंह, सीओ सिटी वैभव कृष्ण पांडेय समेत काफी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची। अंतत: आश्वासन मिलने पर जाम हटा तो प्रशासन ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी वैभव कृष्ण ने बताया कि सचिन और कृष्णा को हिरासत में लिया गया है। नितिन की तलाश की जा रही है।