फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Alcohol recovered, six arrested

शराब का जखीरा बरामद, छह गिरफ्तार

Thu, 09 Nov 2017 10:41 PM IST
इटावा
इटावा Updated Thu, 09 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Alcohol recovered, six arrested
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों के साथ एसएसपी वैभव कृष्ण व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर। थाना पुलिस ने चुनाव में प्रयोग के लिए पंजाब से लाई गई 450 पेटी देशी शराब बरामद कर खाली क्वार्टर, ढक्कन, होलोग्राम सहित अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिया। शराब के धंधे में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत दस लाख के करीब आंकी गई है। पुलिस गिरफ्त में आए लोगों में एक महिला भी है। शराब ट्रक से लादकर भरथना क्षेत्र में लाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार वह लोग मिलावटी शराब का धंधा भरथना क्षेत्र में काफी समय से कर रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक स्कार्पियो, एक अंबेसडर कार व एक स्कूटी बरामद की गई है। उनके विरुद्ध थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने गुरुवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि बकेवर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर बकेवर थाना क्षेत्र में एक ट्रक पकड़ लिया जिसमें शराब की पेटी लदी थी। पुलिस ने ट्रक चालक व हेल्पर से पूछताछ की तो उसने बताया कि शराब पंजाब प्रांत के शिकोरा से ला रहा है। उसने इटावा में कई जगह शराब की सप्लाई की बात बताई। पुलिस ने ट्रक चालक जतन पाल के बताए अनुसार कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन



भरथना से एक ड्रम जिसमें 2 सौ लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट एल्कोहल, 126 क्वार्टर अधबनी देशी शराब, चार सौ क्वार्टर खाली मिले।  विभिन्न ब्रांडों के एक लाख 38 हजार 756 रैपर, 68 हजार 228अवैध 3डी होलोग्राम, 33 हजार 904 वाशर, 20 प्लास्टिक टब, बिसलेरी 2 कैंपर, 2 प्लास्टिक कैन, 10 किलो यूरिया खाद बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि दबिश के दौरान छह लोगों को पकड़ा गया है। वह शराब का धंधा करने में संलिप्त थे। पकड़े गए लोगों में हरिओम उर्फ  पप्पन यादव निवासी ग्राम मानिकपुर भीखन थाना इकदिल, विनोद निवासी रखेड़ा जहांगीरपुर गौतमबुद्ध नगर, लोकेश कुमार ब्रजराजनगर भरथना, कल्लू उर्फ  बिजेंद्र निवासी ग्राम ढकपुरा भरथना, जतनपाल निवासी सिठोरी थाना नीरवा जनपद शिमला हिमाचल प्रदेश, रजनी निवासी ग्राम मानिकपुर भीकन थाना इकदिल शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि महिला का पति लालू उर्फ कारिंद व एक अन्य सोनू दुबे निवासी मोतीगंज भरथना भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान पुलिस ने शराब के साथ एक स्कार्पियो, एक अंबेसडर कार, एक स्कूटी व एक ट्रक हिमाचल प्रांत के नंबर का बरामद किया। कार पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखा था। पुलिस के अनुसार कार व स्कार्पियो से शराब सप्लाई होती थी। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध बकेवर थाना पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार व नकली शराब बनाने बेचने व चार सौ बीसी करने के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।


छापे मारी में ये लोग रहे शामिल
 पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय, बराऊख चौकी इंचार्ज नीरज शर्मा, एसआई बिजेंद्र शर्मा, कांस्टेबल टिंकू शर्मा, राहुल कुमार, मनोज व क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी एसआई सतीश कुमार, एसआई विवेक कुमार, कांस्टेबल उदयपाल, प्रवीन, विनय, पवन कुमार, उदयवीर, रविंद्र शामिल थे।

पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दस लाख की अवैध शराब सहित अवैध शराब को बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ने वाली टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed