{"_id":"59569b4e4f1c1b52318b4a93","slug":"81498848078-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम सुखैया में अवसादग्रस्त युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव सुबह गांव के समीप मंदिर के पास पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के सुखैया निवासी अवध विहारी शुक्ला का पुत्र अंशू (22) गुरुवार शाम घर पर खाना खाकर सो गया। शुक्रवार सुबह गांव के पश्चिमी किनारे पर बने मंदिर के पास ग्रामीणों ने खून से लथपथ अंशू का शव देखा। उन्होंने अंशू के परिजनों को सूचना दी।
पुत्र का शव देखकर उनके होश उड़ गए। अंशू के गले के पास गोली लगी थी और तमंचा उसके हाथ में था। थानाध्यक्ष देव प्रकाश रावत मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता अवध बिहारी शुक्ला ने पुलिस को बताया कि अंशू की किसी से दुश्मनी नहीं थी। कुछ दिन से वह अवसादग्रस्त था। इस कारण उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने परिजनों को समझाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
- मंदिर के पास मिला शव, हाथ में था तमंचा