फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सब्जी की आढ़त व सराफा कारीगर की दुकान के चोरों ने ताले चटकाए

सब्जी की आढ़त व सराफा कारीगर की दुकान के चोरों ने ताले चटकाए

Fri, 24 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
सब्जी की आढ़त व सराफा कारीगर की दुकान के चोरों ने ताले चटकाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी में स्थित सब्जी की आढ़त के अलावा एक सराफा कारीगर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर सब्जी की आढ़त से पांच सौ रुपये नगद चुरा ले गए। लेकिन सराफा कारीगर की तिजोरी न खुलने से उसका सामान बच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्लालाल पुरा निवासी प्रदीप कुमार की सब्जी मंडी में राम मोहन लच्छा वाले के नाम से सामान बनाने की दुकान है। वह चांदी का सामान बनाने का काम करता है। गुरुवार शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात में किसी समय चोरों ने उसक दरवाजे को तोड़ दिया और दुकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी को खोलने का प्रयास किया। चोर उसे खोलने में सफल नहीं हो सके। बाद में चोरों ने सब्जी मंडी में स्थित सब्जी आढ़ती नरेश कुमार की दुकान के ताले तोड़ दिए। चोरों ने दुकान में प्रवेश कर वहां रखी गोलक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी पांच सौ रुपये की रेजगारी चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह जब दोनों दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। प्रदीप ने बताया कि चोर उसकी तिजोरी खोलने में सफल नहीं हुए। जिसके कारण उसका नुकसान होने से बच गया। आढ़ती नरेश ने बताया कि चोर उसकी गोलक से पांच सौ रुपये की रेजगारी चुरा ले गए। चोरी के वारदात से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


- सब्जी की आढ़त व सराफा कारीगर की दुकान में चोरी का प्रयास
- आढ़त से पांच सौ रुपया चोरी, सराफा दुकानदार की तिजोरी न खुलने से माल बचा










































































































































फोटो नं 11- सब्जी मंडी में चोरों द्वारा तोड़ा गया दरवाजा
12- घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed