फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पालिका जलकल विभाग शाखा के नरेंद्र बने अध्यक्ष

पालिका जलकल विभाग शाखा के नरेंद्र बने अध्यक्ष

Sun, 17 Feb 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
पालिका जलकल विभाग शाखा के नरेंद्र बने अध्यक्ष
इटावा। पालिका के जलकल विभाग की शाखा का चुनाव रविवार को राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद, शाखा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से नरेंद्र कटियार को अध्यक्ष एवं पवन कुमार त्रिपाठी को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि जलकल कर्मियों की समस्याओं की ओवरटाइम समस्या का समाधान अधिशासी अधिकारी से वार्ता कर जल्द कराया जाएगा। परिषद के उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि जलकल विभाग के कर्मचारियों की समस्याएं अब हम सब की समस्याएं हैं।
विज्ञापन


महामंत्री सुनील वर्मा ने कहा कि शाखा का गठन होने से अब जलकल विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं का निदान आसानी से होगा। बताया कि जल कल विभाग की शाखा राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद से संबद्ध रहेगी। इस दौरान कर्मचारी नेता अनिल वाजपेई, कलीम ईलाही, आकाश प्रताप सिंह, मु.अमजद, लईक अहमद, मु.इसरार, मुनेश यादव, शैलेंद्र शर्मा, देवेंद्र कुमार, महेश चंद्र गौड़, वीरेंद्र कुमार, सुशील चतुर्वेदी, प्रशांत यादव, वीर सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed