{"_id":"5b901f50867a557ec61ed19c","slug":"41536171856-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर हमला करने आए तीन में से एक को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पर हमला करने आए तीन में से एक को पकड़ा
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। प्रधान पर हमला करने आए तीन में से एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। पकड़े गए युवक को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है जबकि पीड़ित प्रधान ने प्रार्थना पत्र दिया है।
ग्राम कुंअरा प्रधान आकाश कुमार ने बताया कि वह बुधवार दोपहर गांव के चौराहा पर कूड़ादान लगवा रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। उनमें से एक ने साथियों को उसकी पहचान कराकर कहा यही है जिसको गोली मारनी है।
इतना सुनते ही प्रधान ने यूपी 100 को सूचना दी तो मौके पर आयी पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि दो मौके से फरार हो गए। पकड़े गये युवक को पुलिस थाना ले गई। प्रधान ने बताया कि गत एक अगस्त को इन्हीं लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है।