{"_id":"59c3f06a4f1c1b9b688b5df2","slug":"31506013290-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी सहित छह ससुरालीजनों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी सहित छह ससुरालीजनों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
कोतवाली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सहित छह ससुरालीजनों पर घर में डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के इस्लामियां इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाले मोहम्मद तारिक ने बताया कि उसकी शादी हिना के साथ हुई थी। कुछ समय पहले हिना अपने मायके चली गई थी। वह उसे लेने के लिए गया था लेकिन वह उसके साथ नहीं आई। इस कारण से वह वापस चला आया। उसके बाद उसकी पत्नी हिना अपने मायके वालों के साथ उसके घर पर आई। सभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। मारपीट करने के बाद हिना व उसके साथ आए लोगों ने घर में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे जेवर-नकदी लूटकर भाग निकले। तारिक ने बताया कि हिना व उसके साथ आए लोग जेवर के अलावा अटैची में रखे बीस हजार रुपये भी लूट ले गए। तारिक की तहरीर पर पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट की है।
-पत्नी सहित छह ससुरालीजनों पर डकैती की रिपोर्ट
-घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप