फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   किसान को गोली मारकर किया घायल

किसान को गोली मारकर किया घायल

Sun, 31 Mar 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
किसान को गोली मारकर किया घायल
इटावा। रविवार देर शाम एक किसान को घर जाते वक्त रास्ते में किसी ने गोली मार दी। घायल किसान को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना के पीछे जमीन का विवाद बता रही है। गोली किसान के कमर पर लगी है।
विज्ञापन


वैदपुरा थाना क्षेत्र के जैतिया गांव निवासी किसान रामकिशोर (35) रविवार को बाइक से बाजार करने वैदपुरा आया था। देर शाम जब वह घर लौट रहा था। तभी रास्ते में किसी ने घात लगाकर उस पर फायर कर दिया। गोली उसके कमर में लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। सूचना मिलने पर वैदपुरा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। श्री शर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जमीन को लेकर आपसी विवाद की जानकारी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोली चलाने वाला एक ही व्यक्ति था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed